राष्ट्रीय लोक अदालत 10 सितम्बर को

मथुरा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 10 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से यहाॅं राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत की मुख्य विषय वस्तु आपराधिक शमनीय वाद है। इसके अतिरिक्त सक्सैशन, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, धारा-138 एन.आई.एक्ट, भरण पोषण, वैवाहिक, व्यवहारिक, स्टाम्प, बैंक वसूली, उपभोक्ता फोरम, राजस्व, चकबंदी, भूमि अधिगृहण, आदि वादों का भी न्यायालयों व्दारा आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लोक अदालत में निस्तारण किया जायेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अतिरिक्त 3 एवं 17 सितम्बर को लघु लोक अदालतों का भी आयोजन होगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti