मथुरा। शहर काॅग्रेस कमेटी कार्यालय पर आबिद हुसैन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश काॅग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रभारी आगरा मण्डल प्रदीप कंसल ने 26 सितम्बर 2016 की 27 साल यूपी बेहाल तथा 01 अक्टूबर 2016 को राहुल जी की किसान रैली, जो कि कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, समर्थन मूल्य का करो हिसाब के संबंध में देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा के मथुरा आगमन पर उपरोक्त दोनो कार्यक्रमों मथुरा के काॅग्रेसजनों, प्रबुद्धजनों, व्यापारीवर्ग, मजदूर वर्ग एवं सभी धर्म-वर्ग की जनता ने जिस उत्साह एवं गर्म जोशी के साथ यात्राओं का स्वागत किया तथा यात्रा में भारी मात्रा में भागीदारी कर काॅग्रेस पार्टी को समर्थन दिया इसके लिये उत्तर प्रदेश काॅग्रेस कमेटी की तरफ से आप सभी को आभार प्रेषित करता हूॅ। मथुरा के काॅग्रेसजन निष्ठावान, समर्पित, क्रर्मठ व अनुसाशित है। आप सभी से आशा करता हूॅ कि आने वाले समय में पार्टी के सभी कार्यक्रम तथा चुनावों में आप सब लोग एकजुटता के साथ सहयोग कर अपना दायत्व निभायेंगे। शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि उपरोक्त दोनो यात्रायें शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकली थी। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिला एवं शहर काॅग्रेस कमेटी को काॅग्रेस की निति, राहुल जी के संदेश को जन-जन तक पहुॅचाने का स्थानीय संगठन का दायित्व है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक ग्राम स्तर तथा वार्ड स्तर पर राहुल संदेश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें राष्ट्रीय प्रान्तीय नेताओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के नेता काॅग्रेस विधान मण्डल दल एवं विधायक मथुरा-वृन्दावन प्रदीप माथुर उपस्थित रहेंगे।
बैठक में मुख्य रुप से विचार एवं सुझाव रखने वाले काॅग्रेसजनों में डा. राणा प्रताप, डा. देवेन्द्र यादव, राहुल अरोड़ा, महेश प्रधान बाल्मीकि, कीर्ति कुमार कौशिक, नीलम कुलश्रेष्ठ, ठा. बिहारीलाल, दीपक वर्मा, विक्रम बाल्मीकि, बृज किशोर गोस्वामी, राजरानी निमेष, गजानन्द चतुर्वेदी, निशात अहमद खान, वकील कुरैशी, राजाराम सैनी, अजय शर्मा, अरुण भारती, लईक खान, प्रहलाद सिंह, हनीफ खान, शहजाद वेग, गुडडू कुरैशी, विनोद चतुर्वेदी, जाविद आलम, संजीव शर्मा, सत्यानंद शर्मा, महिपाल सिंह, गोपाल पचैरी, विष्णु राजपूत, सिराज भाई, देवेन्द्र भटनागर, नियाज कुरैशी, आशुतोष जेटली, चमन नागर, अशोक बाल्मीकि, राजकुमार शर्मा, अभिषेक गर्ग, काला कुरैशी, मनोज, सलमान, मोहन लाल, फरमान कुरैशी, चाॅद भाई, आकाश, राहुल कुरैशी, कल्लू, खालिद, नीलम अग्रवाल, सुमित चतुर्वेदी, कृष्णा माहौर, इंद्रजीत गौतम, महेन्द्र, राजेन्द्र सैनी, राजकुमार सिंह आदि प्रमुख रुप से थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद चतुर्वेदी ने किया।





