मथुरा । बुधवार राहुल संदेश यात्रा ने छाता विधान सभा क्षेत्र के गाॅव बुखरारी, नगला बरी, धनौता, रुपनगर, बुद्धगढ़ी, फूलगढ़ी आदि गाॅव में भ्रमण किया तथा जनसंपर्क किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहें जिला अध्यक्ष काॅग्रेस कमेटी, मथुरा सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार तथा सपा पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में है। केन्द्र सरकार ने किसानों के लिये कुछ नही किया तथा उनके द्वारा उत्पादित फसल को कम मूल्य पर खरीद कर बड़े व्यापारियों द्वारा अधिक मूल्य पर बेचे जाने की छूट देकर बड़े व्यापारियों को फायदा पहुॅचाया है तथा किसानों का दोहन किया है। आज महंगाई चरण पर है। सरकार कहती है कि महंगाई कम हुई है, जबकि बाजार में हर आवश्यक वस्तु के लिये अधिक दाम देने के लिये किसान मजदूर और जनता मजबूर है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिनों दिन खराब हो रही है तथा चाचा भतीजे में विवाद के कारण प्रदेश का विकास कार्य रसातल में चला गया है।
इस यात्रा में काॅग्रेस के प्रदेश पर्यदेक्षक श्री प्रकाश निधि गर्ग जी, प्रदेश महिला काॅग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती लता चैहान, सुरेन्द्र सिंह एड., छाता नगर अध्यक्ष आसिफ कुरैशी, छाता पूर्व चेयरमैन हेम कुमार गुप्ता, मंगीलाल गुप्ता, चै0 दिगम्बर सिंह, केदारनाथ तिवारी, धर्मेन्द्र प्रताप एड., दौलतराम गोला, गजेन्द्र शर्मा, गोपीचन्द, कान्हा सिंह प्रधान, गुरुपाल सिंह, बच्चू, अमर प्रधान, गोपाल मास्टर, वेदपाल, यादराम, हरी सिंह आदि उपस्थित रहें।





