राहुल संदेश यात्रा माॅट विधान सभा क्षेत्र में

मथुरा। राहुल संदेश यात्रा ने माॅट विधान सभा क्षेत्र के गाॅव माॅट, टैंटीगाॅव, सुरीर, मीरपुर, चाॅदपुर, सल्ल, सदीकपुर, एदलगढ़ी, बाजना, नौहझील, रान्हेरा, आदि गाॅव में भ्रमण किया तथा जनसंपर्क किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहें अखिल भारतीय काॅग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक, पूर्व सांसद श्री रतन सिंह, प्रदेश संगठक, राजस्थान काॅग्रेस सेवादल श्री विवेक कल्ला, अध्यक्ष जिला काॅग्रेस कमेटी, मथुरा सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार तथा सपा पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार की कुत्सित और घृणित नीतियों के विरोध में है। केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार ने किसानों के हित पर कुठराघात किया है तथा प्रदेश की जनता को ठगा है। जुमलो की सरकार ने और सरकार की मंत्रियों ने अपने स्वार्थ की सिद्धी की है न कि जनहित में कोई विकास कार्य किया है। प्रदेश की गुण्डाराज सरकार, भ्रष्टाचारियों एवं गुण्डों के समर्थन में पूरी तरह से जुटी हुई है। जनहित के नाम पर उनके पास सिर्फ झूठे वायदे है, जोकि न तो आजतक पूरे किये गये है और भविष्य में पूरे किये जा सकेंगे। बसपा धनवानों की पार्टी बन चुकी है, उंगली भर गिनने वाले धनवान और उनकी सेवा करना उसका एकमात्र लक्ष्य है। दलित और अन्य समाज के लोगो के हित से वह पूरी तर हट चुकी है। काॅग्रेस पार्टी का अपना एक इतिहास है, काॅग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय एकता और अखण्डता के लिये सर्वाधिक बलिदान किये है। काॅग्रेस नेता इस बार उत्तर प्रदेश में काॅग्रेस सरकार बनाकर रहेगी। 

राहुल संदेश यात्रा में उपस्थितजनों में सर्वश्री डा. आशुतोष भारद्वाज, जिला मुख्य संगठक जिला काॅग्रेस सेवादल रमेश पंडित, उमेश शर्मा, चै0 ज्ञान सिंह, जिला महिला काॅग्रेस कमेटी, मथुरा की अध्यक्षा श्रीमती कमलेश चैधरी, जिला महिला काॅग्रेस कमेटी, मथुरा की सचिव शिखा चैधरी, केदारनाथ तिवारी, सुनील उपाध्याय, शहर मुख्य संगठक जिला काॅग्रेस सेवादल मनोज गौड़, रामभरोसी चैधरी, विनय आर्य, ठा. धर्मेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम, निर्मला वर्मा, सावित्री शर्मा, प्रकाश शर्मा, दौलतराम गोला, राजेन्द्र प्रसाद धाकरे उर्फ बब्लू धाकरे आदि काॅग्रेसजन उपस्थित रहें। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti