रिटायर्ड फौजी को चूना लगा कर 50 हजार की रकम ठग ली

गोवर्धन। सावधान हो जाइये किसी अज्ञात व्यक्ति के फोन आने पर उसे अपना एकाउंट नंबर भूल कर भी न बतायें। जी हां हम आपको इस लिए सचेत कर रहे है कि सर्वर क्राइम के जरिये ठगो ने एक रिटायर फौजी को अपना निशाना बना कर एकाउंट से पचास हजार रुपये निकाल कर हाथ साफ किये है। ये मामला है गोवर्धन  कस्बा स्थित स्टेट बैंक की शाखा पर लगी एटीएम मशीन का जहाँ ठगों ने साइबर का सहारा लेकर दिया है रिटायर फौजी को धोखा। ठगी का शिकार ये आदमी राम बाबू है। जो कि थाना मगोर्रा के गांव नगला शेरा सवला का रहने वाला है और कुछ माह पूर्व ही बीएसएफ से हैड कास्टेबिल के पद से रिटायर होकर गांव आया था। लेकिन भोले भाले रामबाबू को क्या पता कि अपनी मेहनत की जमा पूंजी से वो हाथ धोने वाला है। इस ठगी के शिकार रामबाबू के अनुसार बढ़ती साइबर क्राइम से लोगो में दहशद का माहौल है आखिर ये साइबर क्रमिनल पुलिस की पहुंच से दूर क्यों है। साइबर क्रमिनल आये दिन लोगो को अपना शिकार बना कर लोगो की मेहनत की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर जाते है। अब देखना होगा कि रामबाबू के साथ सर्वर द्वारा ठगी करने वाले ठग पुलिस की गिरफ्त में आते है कि नहीं या और मामलों की तरह ये मामला भी ठन्डे बस्ते में चला जायेगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti