मथुरा। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ एटक नगरीय परीक्षण खण्ड के कर्मचारियों का अधिकारी वर्ग की हिटलरशाही व नियम विरूद्ध कार्यवाहियों के विरोध में चलाया जा रहा कार्य बहिष्कार आन्दोलन तीसरें दिन भी जारी रहा। का0 धर्मेन्द्र स्मृति सभागार में आयोजित आन्दोलनकारी कर्मचारियों के बीच संघ के प्रान्तीय उप महामंत्री का0 शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि हठधर्मिता की भी एक सीमा होती है। अधिशासी अभियन्ता इन्जी0 राजीव कालरा जिस हठधर्मिता का परिचय देते हुए भ्रष्ट सविंदा कर्मचारी से कार्य ले रहें है वह पावर कारपोरेशन के वित्तीय हित में नहीं हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पिरोध गी मीटर जो की 25 किलो वाट से उपर के भार पर लगाया जाना चाहिए उसे कालरा के चहेते संविदा कर्मचारी एससी सक्सैना ने 15 किलो वाट के भार पर लगाकर परिषद को लाखों रूपयें राजस्व का नुकसान किया जा रहा हैं। संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारी दीपेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि परीक्षण खण्ड में चल रहा आन्दोलन उधौगिक शान्ति के लिए चिन्ता जनक है अधिशाषी अभियन्ता इन्जी0 राजीव कालरा को दोपक्षीय वार्ता कर तत्काल समस्याओं का निरीकरण करना चाहिए। अन्यथा विद्युत मजदूर संघ वीएमएस भी इस आन्दोलन में शामिल हो जायेगा। बैठक में भगवान सिंह, पीके शर्मा, वीके शर्मा, मदन, हरीओम, बनवारीलाल, बन्टी, विष्णू चैधरी, विजय सिंह, मुकेश, अरन्दि शर्मा, रामदत्त, योगेन्द्र सिंह, नवाव सिंह, जगवीर चैधरी आदि कर्मचारी उपस्थित थे।





