
मथुरा। मथुरा रिफाइनरी में एक चीते के घुसने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि ग्रामीणों ने अभी इस चीते को नहीं देखा है लेकिन पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद सीआईएसएफ और बीएसएफ पूरे क्षेत्र में काॅम्बिंग कर रही है। लोगों में दहशत बरकरार है। बताया जाता है कि किसी सीसी टीवी कैमरे में यह चित्र कैद हुआ है लेकिन प्रत्यक्ष रूप से यह हिंसक जानवर अभी लोगों के सामने नहीं आया है।
मिली जानकारी के अनुसार सीसी टीवी से जानकारी लगी कि कोई चीता नमा पशु रिफाइनरी के गेट नम्बर 9 के बराबर स्थित ‘बामर लाॅरी कम्पनी जो गेट नम्बर 9 से आगे है और काफी समय से बंद पड़ी है। उसी क्षेत्र में इस हिंसक पशु के होने की जानकारी पैरा फोर्स को लगी है। उसके बाद अभियान चलाकर चीते का तलाशा जा रहा है। उसके पैरों के निशान और अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए चप्पा चप्पा छाना जा रहा है। इस खबर के बाद वन विभाग भी सक्रिय हुआ है और विभाग के लोग संभावित क्षेत्रों में तलाश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक इसकी मौजूदगी की कोई जानकारी हासिल नहीं हो पायी है। स्थानीय लोगों में चर्चा थी की पास में रेल की पटरी होने और वहां से माल गाडि़यों के गुजरते यह भी संभावना है कि कहीं किसी खुले डिब्बे में तो वह बैठकर आ गया हो। क्षेत्रा में इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS