रिफायनरी के बाड़े चोरी हुए पहियों सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

मथुरा। थाना क्षेत्र रिफायनरी के अन्तर्गत विगत दिनों एक बाड़े में से खडे टैंकरो में से कई दर्जन पहिये खोलकर ले जाने के मामले में आज पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को इनके कब्जे से पहिये, रिम तमंचे आदि सामान भी बरामद हुआ है।

विदित हो कि विगत 27 अगस्त 2014 की रात्रि में थाना क्षेत्र रिफायनरी के अन्तर्गत हरनाम सिह पुत्र यादराम सिह निवासी 43 बी द्वारिकापुरी थाना कोतवाली जनपद मथुरा के बाड़े में अज्ञात चोर घुसकर अन्दर खडे टैंकरो में से करीब 50 पहिये खोलकर ले कर साफ बचकर निकल भागे थे। इस सम्बन्ध में पीडि़त ने थाना पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा  पंजीकृत कराया था। जिस की तलाश थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा की जा रही थी। विगत रोज मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष रिफाइनरी महेश चन्द्र यादव मय हमराह पुलिस बल के दोपहर करीब 2ः00 बजे भाई जाने वाले कट एनएच 2 पर पुलिस मुठभेड के दौरान दो अभियुक्तों मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम रमाकान्त पुत्र ध्यान सिह नि0 नगला झावर थाना सौरिख जिला कन्नौज एवं अर्जित पुत्र बाबूराम नि0 नगला छत्ते थाना बैदपुरा जिला इटावा बताया। वहीं इनके तीन साथी भाग जाने में सफल रहे। जिनके नाम उन्होेंने क्रमशः अजय पुत्र बाबूराम नि0 नगला छत्ते थाना बैदपुरा इटावा, ललतेश पुत्र रामगोपाल नि0 भैसरई थाना बैदपुरा इटावा एवं रवि नि0 भैसरई थाना बैदपुरा इटावा बताया। पुलिस को इनके कब्जे से एक गाडी आयशर संख्या यू0पी0 75 एम0 5277,  गाडी के 40 टायर, 50 रिम, गाडी की दो फर्जी नम्बर प्लेट, एक तमन्चा देशी 315 बोर मय तीन जिन्दा कारतूस एक खोखा खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों केा जेल भेज दिया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti