रियो ओलम्पिक-हॉकी : भारत ने अर्जेटीना को 2-1 से हराया

रियो ओलम्पिक-हॉकी : भारत ने अर्जेटीना को 2-1 से हरायारियो डी जनेरियो । भारत ने मंगलवार को रियो ओलम्पिक की हॉकी स्पर्धा के अपने तीसरे पूल मैच में अर्जेटीना को 2-1 से हराया। यह 2009 के बाद अर्जेटीना पर भारत की पहली जीत है। ओलम्पिक हॉकी सेंटर के टर्फ पर खेले गए पूल-बी के इस मैच में भारत के लिए चिंगलेनसाना कांगूजाम ने आठवें और कोथाजीत सिंह खादानबाम ने 35वें मिनट में गोल किए। अर्जेटीना के लिए एकमात्र गोल गोंजालो पिलाट ने 49वें मिनट में किया। अपने दूसरे मैच में भारत को जर्मनी के हाथों 1-2 से हार मिली थी। खेल खत्म होने से तीन सेकेंड पहले क्रिस्टोफर रूर ने गोल करते हुए भारत को हार पर मजबूर किया था। 

 

भारत के खाते में अब छह अंक... 

 

भारत के खाते में अब छह अंक हैं तथा एक और जीत उसे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा देगी। भारत अपने पूल में दूसरे स्थान पर है। भारत ने आयरलैंड पर जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज किया था लेकिन अपने से अपेक्षाकृत कमजोर आयरिश टीम के खिलाफ 3-2 की जीत बहुत प्रभावशाली नहीं थी।    

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका

  1. क्या भारत में चुनाव जीतने का असली पासपोर्ट आज भी जाति का प्रमाणपत्र है?

  1. भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा




Mediabharti