रूद्रनाथ मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खुले

रूद्रनाथ मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खुलेदेहरादून। गढवाल में हिमालय की ऊंची पहाडियों पर स्थित पंचकेदार श्रृंखला के चौथे मंदिर रूद्रनाथ के कपाट बुधवार को श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए खोल दिये गये। सुबह परम्परागत पूजा-अर्चना के साथ रूद्रनाथ मन्दिर के पुजारी प्रयागदत्त भट्ट ने मन्दिर के कपाट खोलने की रस्म अदा की। इस मौके पर ब़डी संख्या में देश के विभिन्न भागों से आये तीर्थयात्रियों ने भगवान रूद्रनाथ के निर्वाण दर्शन तथा अखण्ड ज्योति के दर्शन किए। 

सबसे पहले नौ मई को केदारनाथ और 11 मई को तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोले गये थे। पंचकेदार श्रृंखला में तृतीय केदार के रूप में विख्यात मध्यमहेश्वर के कपाट 20 मई को खुलेंगे, जबकि श्रृंखला के अंतिम केदार के रूप में मान्यता प्राप्त उर्गम घाटी में स्थित कल्पेश्वर महादेव के कपाट साल भर खुले रहते है। 

साभार-khaskhabar.com 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti