रेडक्राॅस दिवस पर बैठक कर चर्चा करते सीएमओ डा0 सज्जन कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारीगण
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में आज मुख्य चिकित्सा अधिंकारी डा0 सज्जन कुमार की अध्यक्षता में रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी के मीटिंग हाॅल में सम्पन्न हुआ। उन्होंने रेडक्रास के महत्व एवं कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि आज की संगोष्ठी का थींम प्रिन्सीपल आॅफ एक्शन है। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सिम्बल लगाने का अधिकार उसी को है जो सच्चे ह्दय से मानवता की सेवा करता हो। उन्होंने आपदा के समय रेडक्रास सोसायटी की स्वार्थ रहित मानवता से जुड़ी सभी सेवाओं की ह्दय से सराहना की। उन्होंने दैवीय आपदा, महामारी, युद्ध या किसी भी आपात काल में रेडक्रास सोसायटी द्वारा बिना किसी पक्षपात के पारदर्शिता से भरे सभी घायलों की सेवा करना और उनको जीवन उपयोगी सभी सामिग्रीयों को समय से उपलब्ध कराना। किसी भी देश अथवा धर्म सम्प्रदाय से जुड़े घायलों की इस सोसायटी ने सेवा तथा आपतकाल में राहत पहुॅचाने का कार्य किया है। उन्होंने उपस्थित सभी रेडक्रास सदस्यों तथा अतिथियों का अभिवादन करते हुए इस दिवस को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए अपने रेडक्रास से जुड़े कार्य अनुभवों को भी साझा किया।
महेश खण्डेलवाल सचिव रेडक्रास सोसायटी ने अपने विचार रखते हुए बताया कि सर हेनरी ड्यूनाॅट के जन्म दिवस 08 मई को रेडक्रास दिवस मनाया जाता है। जिन्होंने युद्ध में घायलो को लावारिस पड़े देखकर अपने जीवन की दिशा ही बदल ली तथा अपना पूरा जीवन मानवता के लिये समर्पित कर दिया। 17 मार्च 1920 में भारत में 50 लोगों को सदस्य बनाकर इस रेडक्रास सोसायटी ने यहाॅ जन्म लिया तथा तत्कालीन संसद ने रेडक्रास एक्ट बनाकर इसे कानूनी जामा पहनाया। उन्होंने रेडक्रास सोसायटी के सभी कार्यों की विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि पीडि़त व्यक्तियों के लिये रक्त तथा दवाओं की आपूर्ति के साथ ही उन्होंने रोजमर्रा की सभी सामिग्रियों को उपलब्ध करवाना, आपात काल के लिये स्वयं सेवकों की भर्ती करना तथा चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना इस सोसायटी का महत्वपूर्ण उदद्ेश्य है। ऐसे में इसके महत्व को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने अन्त में सुझाव देते हुए कहा कि मथुरा में रेडक्रास सोसायटी का पुर्नगठन किया जाये जिससे नये तथा ऊर्जावान युवाओं को सदस्य के रूप में भर्ती की जायें, जिससे यह सोसायटी जनपद में और अधिक सक्रिय हो सके। डा0 राजेन्द्र सिंह एडीशनल सी0एम0ओ0 ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि रेडक्रास संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिये अधिक से अधिक सदस्य बनाये जायें तथा उन्हें आपातकाल सम्बन्धित प्रशिक्षण भी दिलाया जायें एवं अधिक से अधिक फण्ड तथा सामिग्री जुटायी जायेें ताकि आपातकाल में पीडि़त और घायलों को शीघ्र अतिशीघ्र राहत पहुॅचायी जा सके। इस अवसर पर डा0 दिलीप कुमार, डा0 ब्रजेश खन्ना, गोबिन्द नगर सभासद धर्मेश तिवारी, चमेली देवी खण्डेलवाल काॅलेज से डा0 मिथलेश यादव तथा श्रीमती फुलवा राजपूत तथा डा0 नरेन्द्र खण्डेलवाल कोषाध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी तथा अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।





