मथुरा। रेलयात्री उपभोक्ता पखवाड़ा 26 मई 2015 से 09 जून 2015 तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 31 मई 15 को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक महेश मंगल ने आगरा से मथुरा तक सचखंड एक्सप्रेस गाड़ी के शयनयान श्रेणी के सभी कोचों के यात्रियों की असुविधाओं के बारे में बातचीत की तथा उन्होंने यात्रियों की विभिन्न प्रकार की असुविधाओं के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। महाप्रबन्धक द्वारा यात्रियों की समस्याओं पर उचित कार्रवाई करने के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने सचखंड एक्सप्रेस के पेन्ट्री कार में अनियमितता पाए जाने पर रू0 50000 का जुर्माना भी किया। मथुरा जंक्शन पर पहुंचने के पश्चात् महाप्रबंधक ने खानपान स्टाल स्वच्छता, जंक्शन स्टेशन के निरीक्षण के साथ उन्होंने रेलवे कालाॅनी का भी निरीक्षण किया। तत्पश्चात् मथुरा जंक्शन के वीआईपी रूम में सम्मानित मीडिया के साथ बातचीत की। महाप्रबंधक ने इसके बाद मथुरा जंक्शन के कृष्णा रेस्टोरेंट के अलावा वेटिंग रूम में यात्री सुख सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक के साथ आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक प्रभाष कुमार के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक शीलेंद्र प्रताप सिंह, महाप्रबंधक के सचिव अनिल द्विवेदी एवं अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।





