मथुरा । गुरूवार को रेलवे जंक्शन पर मिले अज्ञात शव की शिनाख्त उसके परिजनों ने पोस्टमार्टम पर आकर कर दी। मृतक के भाई उदयराम व बेटे धर्मवीर व धर्मपाल शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। उन्होंने यहां रखे शव को देख उसकी पहचान भुल्लीराम (५०) पुत्र सांवरे निवासी पैंगांव छाता के रूप में की। मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर वह घर से मथुरा दवाई लेने की कहकर निकले थे लेकिन घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्हें सभी जगह तलाशा लेकिन कुछ नहीं पता चला। शुक्रवार को अखबरों में समाचार पढ़कर हम पोस्टमार्टम गृह पहुंचे तो उनकी शिनाख्त हुई।





