मथुरा। राया रेलवे पुलिस ने रेलवे रोड सब्जी मंडी रेलवे लाइन के सहारे बनी अस्थाई व स्थाई दुकानों के आगे बना रखे चबूतरा बेंच धकेल इत्यादि को हटा दिया। सेक्शन इंजीनियर आरपी कुशवाह के नेतृत्व में आज आरपीएफ पुलिस के साथ राया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिससे रेलवे रोड के सहारे दुकानदारो में हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस ने रेलवे रोड पर दुकानों के बाहर रखे सामान को अपने कब्जे लिया और दुकानों के बाहर लगे टीन शेड, तख्त, पक्के चबूतरों को तोड़ दिया। टीम में केपी केन, सतीश कुमार शर्मा, राजपाल सिंह, जेई डीसी शर्मा और रेलवे सुरक्षा बल साथ रहा। उगाही बंद करने की मांग इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष नरेश भट्ट ने रेलवे अधिकारियों से बाजार, फाटक से रेलवे रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी के ठेल संचालको से हर माह होने वाली उगाही को बंद करने व सड़क निर्माण की मांग उठाई और व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की बात कही। इस दौरान हरिओम अग्रवाल, पुनीत चैबे, मुन्ना चैबे, राजेश घण्टा वाले, दाऊदयाल अग्रवाल, योगेश वाष्र्णेय, कोमल सिंह चित्तोडिया, जाहिद कुरैशी, कायम कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।





