मथुरा। थाना गोवर्धन अंतर्गत कस्बे में हेतराम उर्फ हेती पुत्र स्च. रामजीत निवासी मुडसेरस से राजवी पुत्र राधे बिहारी सक्सैना निवासी दसबिसा गोवर्धन आदि दो लोगों व दो अन्य ने धोखाधड़ी कर रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रूपये ले लिये और वापिस मांगने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है।





