मथुरा जंक्शन पर रूकी एक्सप्रेस टेªनें तथा जंक्शन पर रेल यातायात सुचारू होने का इंतजार करते परेशान यात्री
मथुरा। दिल्ली रेलवे टेªक पर असावती के निकट आज सुबह घने कोहरे के कारण टेªक पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस में पीछे से ईएमयू द्वारा टक्कर मार दिए जाने के कारण मथुरा दिल्ली रेलवे टेªक कई घंटे तक यातायात के लिए बाधित रहा। जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना उठाना पड़ा। टेªन हादसे में कई लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
मथुरा दिल्ली रेलवे टेªक असावती के निकट आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे टेªक पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस में मथुरा की ओर से जाती ईएमयू ने घने कोहरे के कारण टक्कर मार दी। जिससे बताते है कि राजधानी एक्सप्रेस के गार्ड बोगी के पीछे जनरेटर बोगी व ईएमयू के आगे की बोगी का आधा-आधा भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने और दर्जनों लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। दुर्घटना के बाद रेल प्रशासन हरकत में आ गया। दिल्ली सैक्शन के रेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए बताए जाते हैं। मथुरा जंक्शन से मिली जानकारी के अनुसार रेल दुर्घटना के कारण दिल्ली टैªक पर जो गाड़ी जहां थी, वहीं रोक दी गई। जिसमें पश्चिम एक्सप्रेस, इंटर सिटी, श्रीधाम, कर्नाटका, गुजरात संपर्कक्रांति, जनशताब्दी और मंगला एक्सप्रेस कई कई घंटे रेलवे टेªक पर खड़ी रही। लगभग पौने 12 बजे पलवल से मथुरा की ओर पहली टेªन निकाल कर रेलवे टेªक की शुरूआत की गई। मथुरा जंक्शन पर रेल दुर्घटना के कारण यात्रियों की भारी भीड़ रही। दैनिक यात्री भी अपनी यात्रा बीच में ही समाप्त कर वापस लौट आए। पलवल, कोसी और शशोला का रेलवे स्टेशनों से लौटे दैनिक यात्रियों ने बताया कि दुर्घटना से रेल यातायात प्रभावित रहा।





