हाइवे स्थित आर्यमन इंटरप्राइजेज शोरूम में हुई लांच
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-२ जयगुरूदेव मंदिर के समीप स्थित आर्यमन इंटरप्राइजेज शोरूम में रॉयल इनफील्ड की लेटेस्ट बुलट रॉयल हिमालयन बुधवार को विशेष अतिथि कर्नल एस बनर्जी, ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, उमा मोटर्स के एमडी व समाजसेवी पवन चतुर्वेदी एडवोकेट तथा वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से लांच की गई।
रॉयल इनफील्ड के एरिया मैनेजर हिमांशु उप्रेति ने बताया कि ४११ सीसी में रॉयल हिमालयन मॉडल रॉयल इनफील्ड का सबसे लेटेस्ट मॉडल है। इसका ऑयल कूल्ड इंजन है तथा २१ इंच फ्रंट टायर है। इसका सस्पेंशन ऑन व ऑफ रोड दोनों कंडीशनों में चल सकेगा। लॉचिंग सेरेमनी में विशेष अतिथि कर्नल एस बनर्जी, उमा मोटर्स के डायरेक्टर विजय चतुर्वेदी, गौरव चतुर्वेदी, पीयूष चतुर्वेदी, समर्थ चतुर्वेदी आर्केटेक्ट, अभिज्ञ सिंह एडवोकेट, कृष्णा सिंह एडवोकेट, पूनम सिंह, प्रतीक्षा जैन, प्रियम चतुर्वेदी, सुगंध सिंह, मनोज जादौन, भोलू गौतम, बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुधीर रावत, कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, संजय कश्यप एडवोकेट आदि थे।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
सदियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमारे श्रीराम आ गए हैं...