
मथुरा। ओजोन दिवस पर रोमैक्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा द्विदिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के शुभारम्भ पर संगोष्ठी का आयोजन उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 अरविन्द कुमार ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन एवं बढ़ता प्रदूषण ही ओजोन की परत में छेद होने का प्रमुख कारण हैं। ओजोन की परत वायु मण्डल में पृथ्वी के लिए एक कवच का कार्य करती है, जो सूर्य की पराबैगनी किरणों से हमारी रक्षा करती है। डा0 अरविन्द ने कहा कि हमें आज पर्यावरण के असंतुलन को रोकने के साथ साथ ओजोन परत को पूर्व रूप में लाने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करना चाहिए जिससे न्यूनतम 33 प्रतिशत भूमि वृक्षों से आच्छादित हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के निदेशक एस0पी0 सिंह ने कहा कि रोमैक्स इंटरनेशल स्कूल का प्रयास रहा है कि हम विद्यालय की नियमित शिक्षा के साथ साथ अन्य सामाजिक पहलुओं पर भी बच्चों का ध्यान केंद्रित करें एवं उन्हें अभी से सामाजिक विषमताओं, कुरीतियों आदि पर जागरूक कर सहभागी बनाने का प्रयास करें। इस अवसर पर विद्यालय के सह निदेशक अनूप शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी के शुभारम्भ से पूर्व विद्यालय की छात्राओं द्वारा आओ हम सब वृक्ष लगाऐं गीत पर संदेश परक प्रस्तुति दी जिसका फिल्मांकन ब्रज वुड फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डी0सी0 परिहार, फिल्म निर्माता ओ0पी0 चैधरी व निदेशक इन्जी0 पी0 सिंह के निर्देशन में किया गया। संगोष्ठी का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या श्रीमति शालिनी भट्ट ने किया। इस अवसर पर सुश्री नैन्सी अरोड़ा, प्रीती बागड़ी, भानूप्रिया गोयल, शुचि गौतम, श्रीमति ममता धर, पदमा गोस्वामी, विनय सोलंकी, प्रतिभा शर्मा, मनोरमा अग्रवाल, सीमा, शिखा सारस्वत, आई0एम0 डेविड, मुकेश चैधरी, कुलदीप वर्मा, सौरभ सक्सैना, आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS