लखनऊ लाठीचार्ज की मथुरा में निंदा

कलैक्ट्रेट पर ज्ञापन देते जिला कांग्रेस नेता  

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन 

मथुरा। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं पर हुए लाठी चार्ज के बाद गुस्साएं पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज यहां जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदेश की सपा सरकार को बर्खास्त कराने व राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग संबंधी ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलक्टेªट पहुंचे और वहां एक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता डा. आशुतोष भारद्वाज ने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने तानाशाह रवैय्या अख्तियार कर कांग्रेसजनों का लाठीचार्ज कराया है, बर्बरतापूर्ण कराए गए इस हमले में पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता घायल हुए हैं, लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाई जा रही है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश केन्द्र की भाजपा सरकार से दोस्ती कर किसान विरोधी कामों केा अंजाम देने में जुटे हैं तथा तानाशाह बनकर जनता के हितों पर कुठाराघात कर रहे हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने लाठीचार्ज में शामिल प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की। बाद में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिसमें प्रदेश सरकार को निलंबित करने लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने एवं प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग संबंधी ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान मलिक अरोड़ा, अब्दुल जब्बार, मास्टर प्रताप सिंह, संजय शर्मा, महेन्द्र गौतम, सय्यैद साबिद, महिला जिलाध्यक्ष कमलेश चैधरी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, मुकेश धनगर, श्याम लाल शर्मा, संग्राम सिंह, महावीर प्रसाद आर्य, लता सिंह चैहान, कांती प्रसाद गर्ग, रामगोपाल पटेल एड एवं डीडी चैहान एड, आदि मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti