लखनऊ से आई खनन टीम ने मारे सुरीर नौहझील क्षेत्र में छापे

मथुरा। थाना व कस्बा सुरीर क्षेत्र में आज लखनऊ से आई खनन विभाग की टीम ने ईंट भट्टों पर छापेमारी की। बिना अनुमति के चलते मिले भट्टों को टीम ने ध्वस्त करा दिया। इससे संचालकों में खलबली मच गई। कस्बा सुरीर में बगैर अनुमति के चल रहे ईंट भट्टों की शिकायतों का स्थलीय जायजा लेने आज बुधवार को लखनऊ से खनन विभाग की टीम ने कस्बा सुरीर में छापा मारा। इससे पहले टीम ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को भी अपने साथ ले लिया था। सुरीर में टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। ईट भट्टा संचालकों के कागजात आदि चैक किए तथा बिना अनुमति के चलते पाए भट्टों को टीम ने ध्वस्त करा दिया। टीम की इस कार्यवाही से भट्टा संचालकों में खलबली मच गई। कई संचालक तो भट्टा छोड़कर भाग निकले। इसके बाद टीम ने नौहझील कस्बा क्षेत्र में कई भट्टा संचालकों यहां भी छापा मारा। टीम में खनन अधिकारी मथुरा, एसडीएम मांट अंजली कुमार, सीओ मांट जनक सिंह, सुरीर कोतवाली पुलिस, दो प्लाटून पीएसी, फायर बिगे्रड की दो गाड़ियां व लखनऊ से आए डिप्टी डायरेक्टर आरके दलेला मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti