लगातार दूसरे दिन चला महाबली

मण्डी रामदास क्षेत्र में हटाये गये तमाम अतिक्रमण

मथुरा। शहर में आज दूसरे दिन भी अतिक्रमण अभियान शुरू हुआ। दो बजे के उपरांत शुरू हुये अभियान की अगुवाई आज भी नगर मजिस्ट्रेट विजय सिंह कर रहे थे। हालांकि प्रशासन की धमक के चलते दुकानदार स्वतः अपनी दुकानों से अतिक्रमण हटा रहे हैं लेकिन जो लोग अतिक्रमण नहीं हटा पाये हैं उनके लिये प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से अवैध अतिक्रमण आज भी धड़ाधड़ गिराये गये। शहर के भीतरी बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान की जबरदस्त दहशत है जिसके चलते दुकानदार स्वतः अतिक्रमण हटा रहे हैं।  नगर मजिस्ट्रेट दुकानदारों की इस कार्यवाही से बेहद प्रसन्न हैं। आज डीगगेट क्षेत्र में मिलन सिनेमा की ओर से अतिक्रमण हटाया गया। सबसे पहले द्वारिका पेड़े वालों के प्रतिष्ठान पर महाबली का पंजा चला। देखते ही देखते आगे भी हो रहे अतिक्रमण एक-एक कर ढहाये गये। भारी संख्या में पुलिसबल और प्रशासन के अधिकारी इस दौरान मौजूद थे। व्यापारी वर्ग प्रशासन को पूरा सहयोग कर रहा है। स्वतः ही अतिक्रमण हटाये जा रहे हैं लेकिन इसकी वजह से भीतर के बाजारों में मलबे के भारी ढेर लग गये हैं। गंदगी नालियों में जाने से नालियां अवरूद्ध हो गयी हैं और रास्तों में गंदा पानी चल रहा है जिससे आवागमन में लोगों को बाधा हो रही है। 

खटपट और छैनी हथौड़ों की घनघनाहट से शहर के बाजारों में अफरातफरी

पिछले तीन दिनों से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की धमक है। प्रशासन के भभके के चलते स्वतः दुकानदार अपना अतिक्रमण हटाने में लगे हैं। स्थिति यह है कि अन्य बाजारों में भी स्वतः ही दुकानदार अपना-अपना अतिक्रमण हटाने में जुटे हैं। सुबह से ही हथौड़े और छैनी की घनघनाहट बाजारों में सुनाई पड़ रही है। खटपट की आवाज से पूरा शहर विचलित है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते शहर में अजीब सी दहशत फैली हुयी है। हर कोई दुकानों के आगे से बोर्ड और अतिक्रमण हटाने में जुटा है। स्थिति यह थी कि कई दुकानों के बोर्ड जो लाखों रूपये कीमत से बनवाये गये थे, उन्हें भी दुकानदारों ने स्वतः हटा लिया है। ज्यादा नुकसान न हो जाये और नगर पालिका प्रशासन जुर्माना न लगा दे, इस दहशत के चलते स्वतः बाजारों से अतिक्रमण हटने लगा है। जिन क्षेत्रों में अभी जेसीबी मशीन नहीं पंहुचीं वहां भी अतिक्रमण हटने लगे हैं। शहर के आगरा रोड, छत्ता बाजार, असकुण्डा, विश्राम बाजार, डोरी बाजार, स्वामीघाट, चैक बाजार, मण्डी रामदास आदि इलाकों मंे स्वतः ही अतिक्रमण हटाये गये हैं। हालांकि आज बुलडोजर से वहां अतिक्रमण प्रशासन द्वारा भी हटाये जा रहे हैं। पूरे शहर में इस अभियान के चलते भारी अफरा तफरी मची हुयी है। लोग बाजारों का हालचल लदेखने के लिए टोल बनाकर घूम रहे हैं। दुकानदारों का धंधा पूरी तरह चैपट हो गया है और लगभग एक सप्ताह तक बाजार पटरी पर आ पायेगा। तोड़फोड़ के चलते जहां मार्ग एकदम अच्छे लगने लगे हैं वहीं ऊपरी शोभा भी बढ़ी है। अनाधिकृत बोर्ड और अतिक्रमण से शहर का नक्शा बदल गया था लेकिन अब फिर अभियान से शहर साफ-सुथरा नजर आने लगेगा।

असकुण्डा क्षेत्र की दो दुकानें तोड़ने का विरोध

कल अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान द्वारिकाधीश मंदिर मुख्य द्वार के पास बनी काफी अरसे से स्व. प्यारेलाल सौदागार की दुकान को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। दुकानदारों में इससे भारी रोष था। हालांकि प्रशासन ने इस पर खेद प्रकट कर पुनः दुकान स्थापित करने को कहा है लेकिन फिलहाल उस दुकानदार कर काफी नुकसान हुआ है। ऐसी ही दो दुकानों के नियमविरूद्ध तोड़ जाने की कार्यवाही की असकुण्डा बाजार के व्यापारियों ने तीखी आलोचना की है और प्रशासन से कहा है कि वह नियमानुकूल कार्यवाही करे। कोई भी भेदभाव न बरता जाये। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti