लाइसेन्सी रिवाल्वर की गोली चलनें से नाबालिक की मौत

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के टाउनशिप कालौनी में निवास करने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर में रखी लाइसेन्सी रिवाल्वर से अचानक गोली चलनें से एक नाबालिक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टाउनशिप पर रहनें वाले रामवीर सिंह छाबरिया की अपने घर पर लाइसेन्सी रिवाल्वर रखी थी कि अचानक बच्चों ने रिवाल्वर को उठा लिया इसी दौरान चली अचानक गोली चलने से राजवीर सिंह के 14 वर्षीय किशोर कोमल गोली लगनें से गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुन परिजन कोमल को स्वर्ण जयन्ती अस्पताल ले गये। जहॉ कोमल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti