मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के ग्राम नवादा चैराहा पर नामजदों ने एक युवक को लाठी डन्डों से हमला कर मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर भाग गये। घटना की रिपोर्ट पीडि़त के भाई ने नामजदों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद पुत्र नेमसिंह निवासी विसावर थाना सादाबाद हाथरस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रणवीर पुत्र शिव सिंह निवासी आनन्दवन फेंस 2 थाना हाईवें मथुरा ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके भाई रूप सिंह को लाठी डन्डों से हमलाकर मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।





