लायंस क्लब आॅफ मथुरा नेशनल द्वारा ट्वेटी -20 क्रिकेट मैच के सदस्य
मथुरा। लाॅयंस क्लब आॅफ मथुरा रेशनल द्वारा ट्वेटी-20 क्रिकेट प्रीमियर लीग के आयोजन से पूर्व आज फ्लैग आॅफ सेरेमनी का प्रदर्शन आज किया। उक्त मैच 14 से लेकर 17 नवम्बर तक गणेशरा स्थित स्वर्गीय मोहन पहलवान स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच देखने के लिए फ्री टिकट लाॅयंस क्लब के सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उक्त संबंध में आज शहर के ब्रजवासी लेडंस इन होटल में मीडिया को जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष राहुल बंसल ने बताया कि क्लब के सदस्यों की फिटनेस के प्रति जागरूकता बनाए रखने के लिए क्लब समय-समय पर विभिन्न खेलों का आयोजन करता रहता है। इस बार क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है, जिसके लिए क्लब के सदस्यों की चार टीम बनाई गई है। जिनमें रेड लाइंस टीम, आरू टर्मिनेटर, राॅयल चेंलेंजर तथा चेयरअप पेंथर्स है जिनके कप्तान क्रमशः मोहित चैधरी, मनीष वृंदावन वाले, तनु अग्रवाल एवं संदेश मित्तल हैं। चारों टीमों को अलग-अलग रंग की डेªस प्रदान की गई है। मीडिया प्रभारी आशीष सुपारी वाले के अनुसार टूर्नामेंट शुभारंभ नेता कांग्रेस विधान मंडल दल प्रदीप माथुर एवं एसएसपी डा. राकेश सिंह द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया जाएगा। उक्त मैच के प्रायोजक ब्रजवासी मिठाई वाले, श्रीग्रुप, गोपालजी ज्वैलर्स, विमल प्रेस, एसएबी सिल्वर, कपिल पीएलए, नितांशु गौरव, श्रीनाथ जी टेªडर्स, हृदयम, आर्कीटैक्ट, आरके ज्वैलर्स, बीबीएस गु्रप, रामजी ज्वैलर्स, आरू डायमंड तथा चेयरअप हैं। वार्ता के दौरान लाॅयंस के पदाधिकारी विकास अग्रवाल, चन्द्र शेखर, अनुज गोयल, वरूण, जितेन्द्र गोयल, दिलीप कार वाले, सुमित मित्तल, अनूप अग्रवाल, अमित सर्राफ, टिंकल वर्मा, आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





