
मथुरा। लांयस क्लब मथुरा रेशनल के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह में हास्य चैपाल का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि होली मिलन समारोह को वास्तविक रूप में हंसी ठहाके के साथ मनाने की परम्परा है। सचिव मोहित चैधरी व कोषाध्यक्ष नितिन चैधरी ने बताया की होली मिलन समारोह में हास्य चैपाल के लिए क्लब के सदस्यों द्वारा हंसी व्यंग का बहुत सुन्दरता के साथ कविताओं चुटकुले एंव हास परिहास से प्रस्तुत किया गया। हास्य चैपाल में अनुज गोयल द्वारा तुझे इतना प्यार करता हूॅ, जितना किसी भूतनी से डरता हूॅ..., विकास अग्रवाल द्वारा तेरा प्यार ही मेरी जिदंगी है, गधा भी कहीे इसकी तो लगी पड़ी है.. कपिल द्वारा तूही जन्नत तूही मदीना, लोगों कहते थे में भी था कमीना.., जीतेन्द्र सूतीया द्वारा फना हो जाउ में तेरी मोहब्बत पर, किस घड़ी में पगलाया था ये यही लाइन सोचकर... चन्द्रशेखर द्वारा जाने मन लाउगंा चंाद सितारे तेरे लिए तोड़कर, छड़ी का दूध याद आ जाता है दो रोटी का आटा जोड़कर आदि ने हास्य कविता की प्रस्तुति देकर सभी लोगों को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर सदस्यों के मनोरंजन के लिए विशेष म्युजिकल हाउजी का आयोजन किया गया। जिसमें विनीत अग्रवाल, आरती अग्रवाल, अमित अग्रवाल विजयी रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष विकास गोयल, सचिव मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन चैधरी, रजनीश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, संदेश मित्तल, अक्षयकृष्ण आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पिकंल वर्मा व धन्यवाद ज्ञापन अनुज गोयल द्वारा किया गया।
------------------------------------------------
निरंकारी सेमिनार में आगरा की जोनल इंचार्ज के उद्गार
ज्ञान की लौ से रोशन करें घर संसार- कान्ता निरंकारी
मथुरा। मानवता की मजबूती में सर्वाधिक योगदान भक्तों का रहा हैं निरंकारी भक्त एकत्व के भाव को साकार कर धरती के लिए वरदान बने हैं। उक्त उद्गार आगरा से आयीं जोनल इंचार्ज बहन कान्ता मेहन्द्रु ने यहां मसानी रोड स्थित ओम गार्डन में आयोजित आध्यात्मिक सेमिनार में व्यक्त किये। उन्होंने निरंकारी बाबा की आघ्यात्मिक शिक्षा के आधार पर घर को मंदिर बनाने की सीख देते हुए कहा कि घर परिवार को भौतिक संसाध्नों के बजाय मानवीय मूल्यों से सजाएं। सद्गुरू से ब्रह्मज्ञान की लौ लेकर अज्ञानता मिटायें औंर घर संसार को रोशन करें। बहन कान्ता ने कहा कि भक्ति परमात्मा को जानने के बाद ही शुरू होती हैं औंर परमात्मा की जानकारी केवल ब्रह्मवेत्ता सद्गुरू की कृपा द्वारा ही संभव हैं। वर्तमान में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज विश्व के हर मानव को ब्रह्मज्ञान की सौगात प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे बिना एमबीबीएस. के डाक्टरी तथा बिना एलएलबी के वकालत अधुरी है इसी प्रकार बिना ब्रह्मज्ञान के ब्रह्मज्ञानी नहीं बन सकते। परमात्मा को तप, दान, कर्म काण्ड अथवा वेदों से नहीं बल्कि केवल सद्गुरू द्वारा देखा जा सकता हैं। इसमे आगरा से आये बहन उषा, लालसिंह, अशोक तथा जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार, किशोर स्वर्ण, मोहनसिंह, विसम्बर, भरत, अशोक दिवाकर, गिरधारी नाथानी, भूदेव, अंकित, बांबी, आशू शाक्य, नवल किशोर, दयालु सहित आजमपुर की संगत आदि का सहयोग रहा।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS