मथुरा। लायन्स साथियों ने रतन लाल फूलकटोरी बालिका विद्यालय में पौधारोपण कर वातावरण शुद्वि का लिया संकल्प लिया। इस अवसर पर लायन्स अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि रतनलाल फूलकटोरी बालिका विद्यालय के प्रगंाण में अशोक के वृक्ष, कदम्ब के वृक्ष, तुलसी के पौधे चम्पा पौधे एंव भांति-भंाति प्रकार के अन्य उपयोगी वातावरण शुद्वि से सम्बन्धित पेड़-पौधें का रोपण किया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूल के प्रबन्धक राजेश चैधरी व प्रधानाचार्य श्रीमती नीता सिंह की उपस्थिति में स्कूल की बालिकाओं के द्वारा पौधारोपण किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने क्लब के सदस्यों को आश्वासित किया की विद्यालय इन पौधों का संरक्षण करेगा। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष विकास अग्रवाल के सदस्यों को जानकारी दी हमें वृक्ष को बचाना चाहिए जिससे कि भूमि का कटाव ना हो एंव हमारे कृषि प्रधान देश में पूणे जैसे दिल दहला देने वाली भूस्खलन जैसी घटानाओं की पुर्नावृत्ति ना हो। क्लब के सचिव मोहित अग्रवाल ने बताया कि हमें वातारण में शुद्वता बनाऐं रखने हेतु अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। क्लब के सभी सदस्यों द्वारा पाॅच-पाॅच पौधे लगाऐ गए। स्कूल प्रबन्धन को स्मृति चिन्ह कोषाध्यक्ष लायन नितिन चैधरी द्वारा भेंट किया गया। कार्यक्रम में विनीत अग्रवाल, राहुल बसंल, दिलीप अग्रवाल, जितेन्द्र गोयल, सौरभ मित्तल, अनुज गोयल, राजीव, कपिल, तनु गर्ग, अंकुष ंअग्रवाल, नीरज तायल, संदेश मिततल, पिकंल वर्मा, चन्द्रशेखर, अतुल अग्रवाल, तेजस्व, पारस अग्रवाल आदि उपस्थित थे।





