लाॅयन्स क्लब के 29 सदस्यों ने किया रक्तदान

मथुरा। रक्तदान महादान की प्रेरणा के ओत प्रोत लाॅयन्स क्लब आफ मथुरा रेशनल के सदस्यों ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। क्लब के सदस्यों द्वारा 29 यूनिट ब्लड का दान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया की समय समय पर क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है एंव क्लब सदस्यों द्वारा शिविर में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया जाता है। इस अवसर पर रक्तदान शिविर के कन्वेनर संदेश मित्तल ने बताया रक्तदान शिविर का उददेश्य लोगों को रक्तदान करने के प्रति जागरूक करना है ताकि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को उपचार के समय सही समय पर रक्त प्राप्त हो सके। रक्तदान करने वालों में अघ्यक्ष विकास अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, कोषाघ्यक्ष नितिन चैधरी, उपाध्यक्ष दिलीप तार वाले, मीडिया कार्डिनेटर अनुज गोयल, कपिल गोयल, मनोज गर्ग, बृजेश अग्रवाल, शुची अग्रवाल, मयूर अग्रवाल, माधव अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, अमर, कपिल पीएलए, योगिता तायल, नीरज तायल, शेखर अग्रवाल, प्रियंका मित्तल, संदेश मित्तल, दुर्गेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सौरभ वाषर्््णेय, शिवम गर्ग, नितिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, विपिन गिरेवाले, मनीष अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल आदि ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक प्रभारी अमिताभ पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह और सुशीला शर्मा की उपस्थिति में रक्तदान शिविर सम्पूर्ण हुआ।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login