लिंग परीक्षण करने वाले अल्ट्रासाउन्ड केन्द्रों की जाॅच कर होगी कार्यवाही- सिटी मजिस्ट्रेट

पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक लेते सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार एवं उपस्थित चिकित्सक

मथुरा। नगर मजिस्टेªट विजय कुमार की अध्यक्षता में पी0सी0पी0एन0डी0टी0 की जिला सलाहकार समिति की बैठक उनके कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में ज्योति नर्सिंग होम, के0डी0मैडीकल हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर अकबरपुर छाता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय मथुरा, श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम वृन्दावन, आरोग्यदीप वृन्दावन, जी0आर0हाॅस्पीटल कोसीकलाॅ,एस0 एम0अल्ट्रासाउन्ड सेन्टर मथुरा, जी0आर0 हाॅस्पीटल कोसीकलाॅ, श्रीदेवी प्रसाद मैटरनिटी होम मथुरा, एस0एल0 क्लीनिक फरह, सचिव एस0आर0पी0एस0 शिक्षा समिति एन0जी0ओ0 द्वारा दिये गये आवेदनों पर समिति द्वारा विचार विमर्श किया गया।

बैठक में नगर मजिस्टेªट विजय कुमार ने बताया कि विगत मई माह में शासन के निर्देशों पर अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों के किये गये निरीक्षणों, पी0सी0पी0एन0डी0टी0 के प्रचार प्रसार हेतु आशाओं को पम्पलेट उपलब्ध कराना, प्रिन्टिंग, कम्प्यूटर सेल में ए0सी0 लगवाने तथा पी0सी0पी0एन0डी0टी0 के कार्यों के प्रचार प्रसार हेतु विचार विमर्श किया गया। नगर मजिस्टेªट ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार समय-समय पर अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों के समिति द्वारा लगातार निरीक्षण भी किये जाते रहेगे ताकि अल्ट्रासाउन्ड संचालक कोई अवैध कार्य न कर सके। पी0सी0पी0एन0डी0टी0 के नोडल अधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के अन्तर्गत कोई भी अल्ट्रासाउन्ड संचालक लिंग परीक्षण न कर सके इस पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि गिरते हुए लिंगानुपात पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सज्जन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला, डा0 जितेन्द्र ंिसह, डा0 देवेन्द्र अग्रवाल, डा0 ए0के0 गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी के प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ, स्टेनो चै0 रामवीर सिंह तथा कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जब मोहब्बत ही बन जाए मौत की मुख्य वजह...!

  1. वैश्विक चिकित्सा यात्रा गंतव्य के रूप में उभर रहा है भारत

  1. महाकुंभ में चिकित्सा सेवा और संकल्प की गाथा




Mediabharti