
गोवर्धन में गिरिराज पर्वत पर विराजमान लुक लुक दाऊ जी महाराज
गोवर्धन। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद ब्रज में बल्देव दाऊ जी के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। गिरिराज महाराज की तलहटी स्थित लुक लुक दाऊ जी मंदिर पर जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। तैयारियों को लेकर सेवायत राम पुरोहित ने बताया कि लुक लुक दाऊ जी गिरिराज जी के स्वरूप में विराजमान हैं। श्रीकृष्ण व उनकी अल्हादिन शक्ति श्रीराधा व गोपियों के चन्द्र सरोवर के हुए महारास के दर्शन किये। इसलिए इनका नाम लुक लुक दाऊ जी पड़ गया। दाऊ जी का जन्मोत्सव 31 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव में प्रातः कालीन बेला में वैष्णव पद्धति से पूजन अभिषेक, दोपहर बाद भव्य फूल बंगला एवं छप्पन भोग दर्शन होगा। गिरिराज जी पर विराजमान इस मंदिर में सांय कालीन बेला में ग्वालवाल की मंडली द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS