राया। थाना राया क्षेत्र की रिपोटिंग चैकी बिचपुरी पुलिस ने वाहन चैकिग के दौरान एक लूट की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस पुछताछ में पकड़ें गये युवक ने वाइक को बल्देव क्षेत्र से लूटी गई बताया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की रिपोटिंग चैकी कृष्णा नगर प्रभारी केपी सिंह क्षेत्र में वाहन चैकिग कर रहे थे कि तभी एक वाइक सवार युवक पुलिस को देख बाइक लेकर भागने लगा जिसमें पुूलिस ने हल्का वल प्रयोग कर पकड़ लिया। पकड़ें गये युवक से पुलिस पुछताछ में युवक ने अपना नाम रवि वर्मा निवासी सादाबाद बताया। तथा उसके पास से बरामद वपाइक को पिछलें दिनों वल्देव क्षेत्र से लुटी हुई भी बताया। पुूलिस ने पकड़ें युवक का चालन कर जेल भेजा हैं।





