लूट की घटना को बादी ने बताया अफवाह

लूट की घटना को बादी ने बताया अफवाहमथुरा । थाना गोवर्धन क्षेत्र स्थित गाॅव मुढसेरस के निकट से बिगत रोज पूर्व गोवर्धन पुलिस को मिली लूट की सूचना अफवाह मात्र निकली। उक्त लूट की बारदात को स्वयं बादी द्वारा ही अफवाह मात्र बताया गया है। बताते चलें कि बिगत रोज 29 दिसंवर को थाना गोवर्धन पुलिस को गाॅव मुढसेरस के निकट भेंस तथा मैक्स पिकप गाडी लूटने की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही थाना गोवर्धन पुलिस हरकत में आ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र मिश्र ने बरिष्ठ उपनिरीक्षक अवदेष कुमार के निर्देशन में पुलिस जांच टीम घठित कर जांच कराई तो मामला दो पक्षों के लेनदेन का निकला। शुक्रवार को बादी पक्ष के सहकुल पुत्र फजरू निवासीगण भीलमका डीग भरतपुर राजस्थान गोवर्धन थाने पहुॅचा और पुलिस तथा पत्रकारों को उक्त लूट की घटना को अफवाह मात्र बताते हुए कहा कि हम लोग गुरूवार को भीलमका डीग राजस्थान से पिकपमैक्स गाडी में भेंस बेचने के लिये मुढसेरस होते हुए गोवर्धन की पशु पैंठ जा रहे थे कि गाॅव मुढसरेस निवासी लीलेसिंह ने हमारी गाडी में लदी भेंसों को चोरी की समझकर रोक लिया। इसी को लेकर किसी ने गोवर्धन पुलिस को भेंस लूटने की जानकारी दे दी। जो कि अफवाह मात्र है हमारी भेंसे हमारे पास है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र नाथ मिश्र से बात की गई तो बताया कि गोवर्धन थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई लूट की घटना नही है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti