लूट को अंजाम देने वाली अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच बदमाश पुलिस ने दबोचे

एसपी सिटी पत्रकारों को पांचों बदमाशों के बारे में जानकारी देते हुए हाथरस के व्यवसायी से की गई लूट को दिया था अंजाम

80 हजार तथा भारी मात्रा में असलाह हुए बरामद 

मथुरा। बुधवार रात चैकिंग के दौरान सदर थाना पुलिस को लूट की योजना बनाते अन्तर्जनपदीय पांच बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से सादाबाद में दूध डेयरी व्यवसायी से लूटे गए 80 हजार, असलाह व कारतूस बैग एवं एक मोटर साइकिल बरामद हुई है। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में दोपहर बाद एसपी सिटी ने पत्रकारों को बताया कि एसएसपी द्वारा पर्वों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था देखते हुए चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत थाना सदर एसओ एवं प्रभारी निरीक्षक जमुनापार द्वारा संयुक्त पर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखे हुए थे। कि मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध व्यक्ति काले तेल के बंद पड़े कारखाने की दीवार की आड़ राया मथुरा रोड पर लूट की योजना बना रहे है। पुलिस ने आनन-फानन में अपने साहस का परिचय देते हुए योजना बना रहे बदमाशों की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी के दौरान बदमाश टूट गए और उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी शिनाख्त अरविन्द पुत्र बाबूलाल जाट निवासी सेलखेड़ा थाना बलदेव मथुरा, दीपक पुत्र गुलाब सिंह उर्फ गोला निवासी गांव जटोई थाना सादाबाद हाथरस, श्याम सुंदर उर्फ श्याम पुत्र दिलीप सिंह निवासी गांव वेदई थाना सादाबाद हाथरस, भोला पुत्र शिशु पाल निवासी गढ़उमराउ थाना सादाबाद हाथरस, सौरभ पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी सोना का बांस थाना खदौली आगरा के रूप में हुई। उनकी जामातलाशी में उनके कब्जे से तीन तमंचा 315 बोर व छह कारतूस, एक तमंचा 12 बोर व दो कारतूस, एक चाकू तथा एक मोटर साइकिल सं. यूपी 80 सीेजे 6894 बिना कागज की तथा हाथरस के डेयरी व्यवसायी से की गई लूट के 80हजार रुपए बरामद हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि उक्त पांचों बदमाशों ने 20 दिन पूर्व आगरा की गई लूट, हाथरस के व्यवसायी से की गई लूट तथा जमुनापार थाने में अपराधिक इतिहास है, जिसके विरुद्ध मुकद्मा पंजीकृत है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जब तक गंदगी से जंग न जीते तब तक काहे के ‘स्मार्ट सिटी’!

  1. स्थानीय पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों को जानना बेहद जरूरी

  1. ‘स्मार्ट सिटी’ के कामकाज को नगर निगम के तहत लाने की मांग




Mediabharti