लेखपाल परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण

हरहाल में पारदर्शी एवं नकल विहीन परीक्षा करायी जाय: डीएम 

मथुरा, 10 सितम्बर। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं लेखपाल परीक्षा हेतु तैनात जोनल मजिस्टेªट, सेक्टर मजिस्टेªट तथा केन्द्र पर्यवेक्षकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा है कि हर हाल में 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली लेखपाल परीक्षा को पारदर्शी एवं नकल विहीन कराना होगा। श्री कुमार आज यहंा कलेक्टेªट सभाकक्ष में इस सम्बन्ध में बुलायी गयी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा कि उन्हें इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि ड्यूटी वाले परीक्षा केन्द्र पर उनका कोई सगा सम्बन्धी अथवा रिश्तेदार सम्मलित नहीं हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि तैनात सभी स्टाफ का पास बनवाना अनिवार्य है। कोई भी तैनाती बिना पास के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में परीक्षार्थी मोबाइल के साथ परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को यह भी निर्देश दिये कि परीक्षार्थी की संख्या के हिसाब से वे केन्द्र के प्रवेश द्वार के पास क्लाॅक रूम की व्यवस्था करलें, यदि कोई परीक्षार्थी वर्जित सामान लेकर आया है तो उसे प्रवेश द्वार पर क्लाॅक रूम में ही रखवा लिया जाय उसके लिये स्टाॅफ सहित स्टीकर व टोकन आदि की समुचित व्यवस्था करली जाय। 

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि परीक्षा दो पालियों में करायी जानी है। दूसरी पाली का प्रश्न-पत्र व उत्तर पुस्तिका रखने के लिये स्ट्रांॅग रूम की भी व्यवस्था करली जाय। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्टेªटों तथा केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा  िकवे अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले परीक्षा केन्द्रों का हर हाल में निरीक्षण कर समुचित व्यवस्थायें देखलें और कल शाम को अपर जिलाधिकारी प्रशासन जो कि इस परीक्षा के नोडल अधिकारी है को रिपोर्ट करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि परीक्षा के दौरान कोई परीक्षार्थी केन्द्र से बाहर न जाय और परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केनद्र में प्रवेश न दिया जाय। परीक्षा के महत्व को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त सुरक्षा बलों की भी तैनाती कर दी गयी है। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर शैलेश कुमार चतुर्वेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) व कानून व्यवस्था जय शंकर मिश्र तथा सुरेन्द्र शर्मा, सचिव मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण एसबी सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष, सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, अंजनी कुमार, रामअरज यादव, विश्वभूषण मिश्रा, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी तथा सभी तहसीलदार व केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti