घर से लेकर थाने तक घसीटा और फिर पुलिस को सोंप दिया मंजनू
पुलिस ने की आरोपी मौनू व उसके परिजनों के खिलाफ कानून कार्यवाही
गोवर्धन। कस्वा के एक मंजनू को लैला का प्यार उस समय महंगा पड़ गया जब लैला ने मंजनू से शादी करने का ऐलान अपने परिजनो ंसे किया। मंजनू के नाम सामने आते ही लैला के परिजनों ने मजनू के घर पर धावा बोल दिया न बल्कि उसे घर से घसीटकर थाने तक मारपीट करते हुए गोवर्धन थाना पुलिस को सौंप दिया। उक्त घटना का राज कस्वा में चर्चा का बिषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्वा गोवर्धन दसबिसा के ही एक मौनू नामक यवुक की प्यार मोहब्बत संेटिंग का घिनौना खेल काफी समय से कस्वा गोवर्धन के ब्लाॅक कार्यालय निवासी युवती काल्पनिक नाम मीरा के साथ बताया गया है। जिस मामले की जानाकरी युवती के परिजनों को होने पर दीवाने मंजनू मौनू के घर जा धमके और घर में जाकर ही उसके साथ मारपीट कर डाली और घर से घसीटकर थाने ले आये और पुलिस हिरासत में देकर युवती के परिजनों ने युवती के मंजनू मौनू के खिलाफ छेडछाड़ करने की तहरीर देकर सख्त कार्यावाही करने की पुलिस से मांग की। वहीं पुलिस हिरासत में लिये युवती के मंजनू मौनू से बात हुई तो बताया कि उक्त युवती से करीव चार से संबध थे। वह मुझसे शादी करना चाहती है लेकिन युवती के परिजन उसकी शादी अन्य स्थान पर करना चाहते है। युवती ने मेरे साथ शादी करने की बात अपने परिजनो ंसे कही। इसी बात को लेकर युवती के परिजनों ने मेरे साथ घर में घुसकर मारपीट करते हुए पुलिस को सोंप दिया। जहाॅ थाना पुलिस ने छेडछाड के आरोप में युवती के परिजनों की तहरीर पर मौनू व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है। थाना प्रभारी अरबिंद कुमार ने बताया कि आरोपी युवक मौनू व मौनू के परिजन युवती के परिजनों पर जवरजस्ती शादी करने का दवाब बना रहे थे। जिसकी शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यावाही की जा रही है।





