लोकगीतों की संरचना में मानवीय विकास के इतिहास की झलक मिलती हैं- सीमा मोरवाल

मथुरा। संस्कार भारती की लोकनृत्य प्रतियोगिता हेतु सरस्वती शिशु मन्दिर, दीनदयाल नगर में सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 60 एकल नृत्य प्रतियोगियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर लोक शैली के गीतों पर मनमोहन मुद्राओं का जलवा बिखेरा लोकगीतों व राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियो ने लोगों का मन मोह लिया। लोककला संयोजक डा0 सीमा मोरवाल ने बताया कि लोकगीतों की सरचना में मानवीय विकास के इतिहास की झलक मिलती हैं। महामंत्री सुरेन्द्र सक्सैना ने बताया कि प्रतियोगिता का सैमी फाइनल 14 दिसम्बर को इसी स्थान पर होगा। कार्यक्रम का संचालित महामंत्री चारू सिघल ने किया। कार्यक्रम में विनीता निगम, उमा शर्मा, पुष्पा गुप्ता, भारत भूषण सिघल, अनुपम गौतम, कृष्ण गोपाल सिघल, का विशेष सहयोग रहा।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login