लोकनायक जेपी की जयन्ती पर श्रद्धांजलि अर्पित

मथुरा । तानाशाही के खिलाफ आरंभ हुए छात्र आन्दोलन व इन्दिरा सरकार द्वारा थोपे गये आपातकाल के विरुद्ध समग्र क्रान्ति का उद्घोष कर लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध हुए जयप्रकाश नारायण की 115 वीं जयन्ती पर उप्र लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति द्वारा आयोजित बैठक में भारतरत्न जयप्रकाश नारायण को श्रृद्धा-सुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर बोलते हुये लोकतंत्र सेनानी विनोद टेंटीवाल ने आन्दोलन की याद ताजा करते हुए जेपी की अद्भुत नेतृत्व क्षमता की चर्चा की। समिति के प्रदेश महासचिव चै. अतर सिंह ने आन्दोलन के रोचक घटनाक्रम से अवगत कराते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने मैग्सेसे पुरुस्कार से सुशोभित लोकनायक जयप्रकाश के साहस व नेतृत्व की अद्भुत क्षमता को नमन करते हुए भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। बैठक का संचालन समिति के महामंत्री ठा. मोरमुकुट सिंह ने किया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti