लोकार्पण से पूर्व ही धराशाही हुआ जन्मभूमि मार्ग के ओवरब्रिज का लैन्टर

लोकार्पण पूर्व ही क्षतिग्रस्त हुआ जन्मभूमि मार्ग का ओवरब्रिज

मथुरा। शहर के गोविंद नगर रेलवे फाटक संख्या 528 पर बने ओवरब्रिज का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ कि ओवरब्रिज का आज सुबह लेन्टंर टूट कर गिर गया। जिसमें कृष्ण जन्म भूमि को जाने वाली दो महिला श्रद्धालु व विजय शर्मा नामक एक युवक घायल होने से बाल बाल बचे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसी कारण ऐसा हुआ है। इस ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इस की शिकायत पहले भी हम अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है, व इस ओवरब्रिज के नीचे बनायी गयी सर्विस रोड को बने अभी दस दिन भी नहीं हुऐ है। यह रोड भी कई जगह से बैठ गया है। रोड पर गड्ढे हो गए हैं। इस तरफ न तो ठेकेदार ही ध्यान दे रहा है और न ही कोई अधिकारी ध्यान दे रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है प्रशासन को किसी के हताहत होने का इंतजार है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti