
लोहिया ग्राम इस्लामपुर के निरीक्षण के दौरान सभा को सम्बोधित करते प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया एवं अन्य
मथुरा। विकास खण्ड बल्देव के लोहिया ग्राम इस्लामपुर का आज प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया ने सघन निरीक्षण किया। उन्होंने गाॅव में कराये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आन्तरिक नालियों का निर्माण, खरंजा, विद्युतीकरण, निर्मल भारत अभियान के अन्तर्गत शौचालयों का निर्माण, लोहिया ग्रामीण आवासीय योजना, स्वच्छ पेयजल योजना के अन्तर्गत हैन्डपम्पों लगवाने, निर्माणाधीन आॅगनवाड़ी केन्द्र का जायजा, वैकल्पिक विद्युत प्रकाश व्यवस्था के अन्तर्गत सोलर लाइटों का रखरखाव, मनरेगा प्रगति के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्य, निःशुल्क भूमि आवंटन, कौशल विकास योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों का विवरण, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित विधवा पेंशन, पशुओं का टीकाकरण, बीज आपूर्ति तथा मृदा परीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत किसानों के भूमि का परीक्षण आदि के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। प्रमुख सचिव ने बताया है कि इस्लामपुर में उपस्थित होकर जो विकास कार्यों का सत्यापन किया जा रहा है उसमें उपस्थित सभी ग्रामीणों से बिन्दुवार हो रहे विकास कार्यों के बारे में पूछा तो ग्रामीणों ने इस पर सन्तुष्टि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्राम के जो मजरे छूट गये है उन्हें भी विकास कार्यों में सम्मलित किया जायें। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलिया को माह जनवरी 2015 तक ठीक कराने के निर्देश दिये है। जिला विकास अधिकारी ने ग्राम में हुए विकास कार्यों का बिन्दुवार विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि निर्मल भारत अभियान, स्वच्छ पेयजल योजना, पशुओं का टीकाकरण, पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान तथा बीज आपूर्ति आदि विकास कार्य शतप्रतिशत पूर्ण हो चुके है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ए0के0 बाजपेयी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS