लोहिया ग्राम विकास कार्यो की हुई समीक्षा

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में विकास कार्यों की माह दिसम्बर 2014 तक की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होने कार्यों की समीक्षा में राम नोहर लोहिया ग्रामो का संतृप्तीकरण, ग्रामीण विद्युतीकरण, आन्तरिक गलियों में सी0सी0 रोड, समग्र ग्रामों में स्वच्छ पेयजल, आॅगनवाड़ी केन्द्रों हेतु भवन निर्माण, स्वच्छ शौचालय, निःशुल्क बोरिंग, कौशल विकास योजना, वृद्वावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति, समग्र ग्रामों को सम्पर्क मागों से जोड़ने, महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, इन्दिरा आवास योजना, पेंयजल हेतु हैन्डपम्पों के रिबोर तथा नये की स्थापना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा निर्मल धारा योजना में किये गये तथा किये जा रहे विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा में अच्छे कार्यों पर संतोश जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छूटे हुए शेष सभी विकास कार्य शीध्र से शीध्र पूर्ण करें ताकि शासन द्वारा जनहित किये जा रहे कार्यों का लाभ आमजन को मिल सके। उन्होने ग्रामीण अवस्थापना विकास निधि से वित्तपोषित परियोजनाओ की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा में कस्तूरबा गाॅधी बालिका विद्यालय, राजकीय हाईस्कूलों के भवन निर्माण, माॅडल स्कूल, भण्डार गृहों के निर्माण, राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज के भवन निर्माण को शीघ्र्र पूर्ण करके हस्तगत कराने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिये है। उन्होने मिड डे मील वितरण, समाजवादी पेंशन, छात्रवृत्ति, कृषि उपकरण वितरण आदि की भी समीक्षा की गयी। इस अवसर पर बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी तथा परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 ए0के0 बाजेपेई ने किया तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti