मथुरा । थाना मगोर्रा अंतर्गत ऊंचागांव में एक लड़की से छेड़खानी और अपहरण करने के प्रयास का मामला अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुआ है। पीड़ित लड़की प्रीति पुत्री रामभरोसी जाटव निवासी रामनगर मगोर्रा ने मनोज पुत्र रामसिंह निवासी बहरावती थाना मगोर्रा व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।





