मथुरा । थाना छाता अन्तर्गत गांव बरौली क्षेत्र से नामजद सहित चार लोग 15 वर्षीय लड़की राजवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गये। इस सम्बन्ध में लड़की के पिता धर्मपाल निवासी बाटी वृन्दावन ने इसी क्षेत्र के झम्मन पुत्र बुददा आदि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।





