मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल में वंचित जमात पार्टी और जनसत्ता पार्टी का विलय हो गया है। आज रालोद अध्यक्ष व केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री चैण् अजित सिंह के आवास पर उनकी उपस्थिति में दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने अपने दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रालोद में शामिल हो गए। इस मौके पर रालोद महासचिव व लोकसभा सांसद जयन्त चैधरी भी मौजूद थे। रालोद अध्यक्ष ने दोनों दलों के रालोद में विलय पर हर्ष जताया तथा दोनों अध्यक्षों का स्वागत किया। रालोद महासचिव जयन्त चैधरी ने खुशी जताते हुए कहा कि इन दोनों दलों ने समाज के लिए काम किया है और अब ये रालोद परिवार का हिस्सा बनेंगे। देश में बहुत सी पिछड़ी जातियों हैं जो अपनी राजनीतिक और सामाजिक पहचान के लिए लम्बे समय से संघर्ष कर रही हैं। रालोद हमेशा से ही किसानोंए मजदूरों और पिछड़ों को राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी दिलाने के लिए संघर्ष करता रहा है। वंचित जमात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चतर सिंह कश्यप ने कहा है कि चैण् अजित सिंह ने पिछड़ोंए किसानों और मजदूरों के हकों की लड़ाई लड़ी है। इसलिए हम उनके नेतृत्व में अति पिछड़ों और अति दलितों को सामाजिकए राजनीतिक एवं आर्थिक लाभ दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। जनसत्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह सैनी ने कहा है कि हम रालोद को मजबूत करेंगे और पिछड़ों की लड़ाई में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। चैण् अजित सिंह ने सभी के सम्मान की लड़ाई लड़ी है इसलिए हम उनके साथ हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS