
15 मार्च को चलने का लिया संकल्प
यमुना मुक्तिकरण अभियान के प्रचार रथों से ब्रजवासियों में आ रही जागरूकता
बटेश्वर से चली पदयात्रा के वृन्दावन पहुंचने पर स्वागत करते यमुना भक्त
मथुरा। संत वन्दन दास गिरी के सानिध्य में वटेश्वर से वृन्दावन तक चल रही पदयात्रा बुधवार को यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कार्यालय वृन्दावन पहुॅची। ढोलक, झांझ, मंजीरो और हारमोनियम की धुन पर नाचते गाते पदयात्रियों ने ब्रज के प्राकृतिक सौन्दर्य और पौराणिक महत्व से अवगत होते हुये अपनी अपने पड़ावो को तय किया। केन्द्रीय कार्यालय पहुॅचे सैकड़ो पदयात्रियों ने 15 मार्च की पदयात्रा में चलने का संकल्प लिया। वन्दन दास गिरी कार्यालय पहुच अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह से मिले। सुनील सिंह द्वारा सभी पदयात्रियों का स्वागत और अभिवादन कर उनसे 15 मार्च को पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया। सभी ने संकल्प लेते हुये भारी संख्या में 15 मार्च को पदयात्रा में चलने का आश्वासन दिया। श्री सिंह ने कहा कि हम सभी को हजारों नहीं बल्कि लाखों की संख्या में दिल्ली के लिये कूच करना होगा और सरकार पर दबाब बनाना होगा। यमुना की स्वच्छता में जुटे यमुना मुक्तिकरण अभियान के प्रचार रथ गांव गांव जा ब्रजवासियों को यमुना की हकीकत से रूबरू करा रहे है। यमुना में स्वच्छ निर्मल धार पुनः हिलोरे मारे अब यह चाह ब्रज के प्रत्येक ब्रजवासी के अन्दर पनपने लगी है। अभियान के प्रचार रथों द्वारा गांव गांव जा लोगो को अभियान से जोड़ 15 मार्च को पदयात्रा में चलने का आवह्न किया जा रहा है। मानमन्दिर के राधाकिशन पंडित जी के नेतृत्व द्वारा अभियान के प्रचार रथ द्वारा डाहरौली, सेही, पलसों, महरौली, जानू, मुरसेरस, धौसेरस, मलसराय, सकरवा, नीमगांव आदि गांवो में सघन संपर्क कर लोगो को अभियान के सम्बन्धी प्रचार सामग्री वितरित की गयी। फरह ब्लाक में ठा. गिरधारी लाल के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ ने ब्लाक के दर्जनों गांव में संपर्क किया। फरह के चैयरमैन मुरारी शर्मा ने अभियान को समर्थन दिया इसके साथ साथ रमेश सिंह जिला पंचायत, ठा हरेन्द्र सिंह ब्लाक प्रमुख, लाल सिंह दौलतपुर द्वारा भी अभियान को समर्थन देते हुये भारी संख्या में पदयात्रा में भाग लेने का संकल्प लिया। अभियान को मथुरा शहर व गोवर्धन ब्लाक में मानमन्दिर के किशनदास जी के नेतृत्व में चल रहे प्रचार रथ द्वारा कई गांवो में जा प्रचार सामग्री वितरित की गई और पदयात्रा में चलने वाले लोगो के नाम अंकित किये गये।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS