मथुरा। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति मथुरा का होली मिलन समारोह महाविद्या रामलीला मैदान के पास साधना स्थल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल प्रसाद प्रेस वाले द्वारा की गई तथा श्रीमती मनीषा गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मथुरा एवं प्रसिद्व साहित्य व शिक्षाविद् मोहन स्वरूप भाटिया मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का प्रारम्भ श्री राधाकृष्ण के विग्रह पर माल्यापर्ण एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया। रामनाथ सारस्वत ने गणेश वन्दना एवं नरेन्द्र मोहन सक्सैना ने ईश वन्दना प्रस्तुत की। हास्य परिहास के मध्य माधव चतुर्वेदी, शैलेन्द्र कुलश्रेष्ठ, आरसी भाटिया, रतन लाल वाष्र्णेय, सुरेश गौतम, हरीश चन्द्र धनगर, एचआर सगर, पीएल शर्मा, पायल सक्सैना द्वारा काव्य पाठ किया गया। कु0 भूमिका पाराशर तथा अस्मिता पाराशर के ग्रुप ने होली के लोकगीतों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया व लठामार होली का प्रदर्शन किया और दर्शकांे झूमने पर मजबूर कर दिया। समिति द्वारा आयोजित ‘‘हम कौन है, हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है’’ विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को पुरूस्कृत किया गया। प्रथम पुरूस्कार घनश्याम पाण्डेय, द्वितीय पुरूस्कार श्रीमती माया गर्ग, तृतीय पुरूस्कार सतीष चन्द्र अग्रवाल को तथा सभी अन्य प्रतिभाागियों को सांत्वना पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक श्रीचन्द्र भूषण मिश्रा थे। इस अवसर पर श्रीमती मनीषा गुप्ता अध्यक्ष पालिकाध्यक्षा मथुरा द्वारा गोविन्द नगर में 24 न0 ट्यूबैल के निकट वरिष्ठ नागरिकों के लिये डे केयर सैन्टर निर्माण किये जाने की घोषणा की, जिसमें वरिष्ठ नागरिकांे के लिये उपयोगी सुविधायें भी उपलब्ध कराई जायेंगी। संस्था के महासचिव जगदीश अस्थाना द्वारा समिति द्वारा किये गये कार्यों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा अध्यक्ष नन्द किशोर, वार्ले वालों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एस0एस0 जौहरी द्वारा आगन्तुकों को होली की शुभकामनायंे दी गई।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS