मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में वर्षा जल से संचयन व भूगर्भ जल का दोहन रोकने के लिए 16 जुलाई से 22 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया। जनता को जागरूक करने सम्बन्धी कार्यक्रम को विकास स्तर पर शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि आज जनपद के दस विकासखण्डों में जनता को इस सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए गोष्ठियों का आयोजन किया गया। श्री वर्मा ने बताया कि जनपद स्तर पर इस कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी सहायक अभियंता लघु सिंचाई तथा विकासखण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। गोष्ठियों के माध्यम से जनता को अवगत कराया गया हमारे जीवन में जल का कितना महत्व है। गोष्ठियों के माध्यम से यह भी अवगत कराया कि वर्षा के जल को संचयन किस प्रकार किया जा सकता और भूगर्व जल का दोहन अधिक नहीं किया जाना चाहिए। जनता को यह भी बताया कि भूगर्व जल के अधिक दोहन के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं इसलिए जल को सोच समझकर आवश्यकतानुसार ही खर्च करें और उसकी बर्बादी को रोकें।





