वार्षिकोत्सव में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

मथुरा। विद्यालयों मंे शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का समावेष करना आज की आवश्यकता है, जिसके माध्यम से जहां बालकों में संस्कार जागृत हों वहीं समय परिवर्तन के साथ हो रहे जीवन मूल्यों की कमी को बच्चे समझ सकें, पहचान सकें। उक्त विचार कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, मथुरा के वार्षिकोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डाॅ. रामअवतार शर्मा ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज बिगड़ते माहौल में अच्छी शिक्षा-अच्छे संस्कारों की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय के कार्यक्रमों की प्रषंसा करते हुए शुभकामनायें दीं। वृन्दावन हैरिटेज के अध्यक्ष महन्त मदन बिहारी दास महाराज ने कहा कि विद्यालयों से जो शिक्षा प्रदान की जाये वह ऐसी हो कि उससे शिक्षित बालक भारत को गौरवान्वित करने वाले निकलें। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल गेम्स फैडरेषन आॅफ इण्डिया के जनरल सैक्रेटरी डा. राजेश मिश्रा ने कहा कि बच्चों की समस्त प्रस्तुतियों ने मेरा मन मोह लिया, सारी प्रस्तुतियां एवं इनके साथ कार्य करने वाले अध्यापक निष्चित ही बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मथुरा-वृन्दावन के विधायक एवं उप्र विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर मथुरा ने कहा कि गत वर्षों में भी मैंने विद्यालय का अवलोकन किया है तथा मैंने जो कार्य- व्यवस्थायें यहाॅं देखी ओर आज जो विकास की गति देखी, वाकई में प्रशंसनीय है।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्रपट के समक्ष अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात्  श्रीनाथ दास जी अग्रवाल, सुरेष चन्द्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, श्रीमती हेमलता अग्रवाल श्रीमती वीनू अग्रवाल, एवं श्रीमती रंजनी अग्रवाल द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न प्रदान किये गये। 

इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों में सी.ए. कुलदीप अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप गोस्वामी, मोहन स्वरूप भाटिया, संजीव सक्सैना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, सतीश अग्रवाल ‘बृजवासी’, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इससे पूर्व बच्चों द्वारा गणेश वन्दना प्रस्तुत की गयी। तत्पश्चात् प्रारम्भ हुई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सर्वप्रथम बच्चों द्वारा अतिथियों के लिये स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् प्रारम्भ हुई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में टिनी बजरंगी, हैल्थ इज वैल्थ, ए खुदा, उमंग, विलायती बाबू, बेटी की पुकार, भक्ति उपदेश, ममता, वैस्टर्न डान्स, कृष्णा संकीर्तन, राधा की अर्जी, सुहाना सफर, कलर्स आॅफ इण्डिया, पैट्रियोटिक डान्स, पंजाबी धमाका, नवरस, मधुराष्टक आदि विभिन्न नृत्यमय प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारम्भ में माँ सरस्वती के चित्रपट पर प्रदीप माथुर एवं डाॅ. राजेश मिश्रा द्वारा माल्यार्पण किया गया। अतिथियों को श्री सुरेशचन्द्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती वीनू अग्रवाल, प्रबन्धक अनिल कुमार अग्रवाल, सुनील अग्रवाल एवं सुरेश चन्द्र अग्रवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शाॅल प्रदान किये।  

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण आदि सभी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन आनन्द अग्रवाल, आकांशा, अग्रवाल एवं रिचा अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti