वार्षिक मेधावी छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम आर्केडियन अलंकार के आयोजन

मथुरा। बाजना स्थित आर्केडियन पब्लिक स्कूल में गतवर्षों की भाॅंति सोमवार को ‘‘आर्केडियन अंलकार’’ मेधावी छात्रा अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डा0 अशोक अग्रवाल बाल रोग विशेषज्ञ, डा0 जीपी पाण्डेय प्रधानाचार्य डी0पी0एस0 रिफाइनरी नगर मथुरा एवं डा0 राजीव अग्रवाल चिरायु हाॅस्पीटल मथुरा पधारे। कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राऐं अपने अभिभावकों के साथ सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथिगणों ने सर्वप्रथम स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया और माॅं सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। संस्थान के शिक्षकगण द्वारा मुख्य अतिथियों का बुके भेंट करके अभिनन्दन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ नन्हें मुन्नें बच्चों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। जिनमें मूक एकांकी, केजरीवाल का इन्टरव्यू, महारास और होली की लीला आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथियों द्वारा सभी मेधावी छात्र छात्राओं को एकेडमिक एक्सीलेंस, परफेक्ट अटैन्डेन्स, आउट स्टैण्डिंग परफाॅर्मेन्स इन स्पोटर््स तथा मोस्ट इम्प्रूव्ड आदि अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्केडियन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एफ0आर0 खान ने अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की उपलब्ध्यिों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं डा0 अशोक अग्रवाल द्वारा बच्चों के प्रदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इसके अलावा डा0 जी0पी0 पाण्डेय प्रधानाचार्य डी0पी0एस0 रिफाइनरी नगर मथुरा ने माता और पिता के अभिनन्दन में अत्यनत मार्मिक कविता काा वाचन कर अभिभावकों को भाव विभोर कर दिया और विद्यालय का भारती भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। विद्यालय के प्रबन्धक संजय पाठक ने अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथिगण का आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों की क्रियाशीलता की प्रशंसा करते हुए, उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के छात्र रोहित सिंघल, कक्षा 11 की छात्रा गोरी चैधरी, निशांत कक्षा 5 और तनवी कक्षा 3 ने किया।

------------------------------------------------

 

 

 

बरसाने की विश्व प्रसिद्ध लठामार रंगीली होली में भी सुनाई देगी यमुना की पीड़ा

 

मथुरा। जीवन दायिनी यमुना के जल में उसके तल पर बह रहा प्रदूषित जल ब्रज धरा में जहर घोल रहा है। साधु सन्त, यमुना भक्त, समाजसेवी, और ब्रजवासी अब जाग उठे है। मान मन्दिर, मद् पुष्टिमार्ग एवं भाकियू भानू के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्ति को उठी आवाज अब चहुँओर गूँजने लगी है। यमुना मुक्त हो शुद्ध हो अब यह नारा केन्द्र की राजनीती की में खलबली पैदा करने लगा है। यमुना मुक्तिकरण अभियान को यमुना भक्त 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक पदयात्रा कर भविष्य के पटल पर स्वच्छ यमुना निर्मल यमुना की लकीर खींच कर ही वापस लौटेगें। ये आन्दोलन इस बार अद्वितिय और अद्भुत होगा। यमुना मुक्ति को लेकर जगह जगह आयोजन किये जा रहे है। अभियान के प्रचार रथ गांवो में जाकर यमुना मुक्ति को अलख जगा रहे है। अभियान के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सघन जनसंपर्क कर अभियान से लोगो को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम मंें अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि अभियान द्वारा यमुना मुक्ति की इस मुहिम के प्रचार को तेजी देते हुये बरसाना में रंगीली होली के अवसर पर बरसाने में सैकड़ो छोटे बडे बैनर और फैलक्स लगाये गये हैं। अभियान के 200 से अधिक कार्यकर्ता बरसाना में प्रचार के लिये सक्रिय किये गये है। अभियान द्वारा बरसाना की मुख्य जगहों पर अभियान के सूचना केन्द्र बनाये गये है। इसके साथ ही हजारों पम्पलेट, स्टीकर वितरित किये जायेगें। अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा बरसाने में आने वाले लाखों भक्तों से 15 मार्च को पदयात्रा में आने का आवह्न कर पदयात्रा के विषय में जानकारी दी जायेगी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti