लंदन। गत चैंपियन भारत की सानिया हिंगिस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जो़डी को विंबलडन के महिला डबल्स से बाहर होना पडा है। इस जोडी को टूर्नामेंट के क्क्वार्टर फाइनल में हंगरी की टिमिया बाबोस और कजाखस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा की जोडी ने 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।
पूरे मुकाबले में भारतीय-स्विस जोडी अपने क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई और सीधे सेटों में पराजित हो गई। मुकाबले एक घंटे से कुछ अधिक समय तक चला। प्रतियोगिता में भारतीय-स्विस जो़डी को शीर्ष वरीयता प्राप्त थी जबकि टिमिया-क्रिस्टीना को पांचवीं वरीयता मिली हुई थी।
साभार-khaskhabar.com





