विकलांगों को रोजगार व भूखण्ड दिलाने की मांग

मथुरा। असहाय व विकलांगों की समस्याओं को लेकर असहाय जन संगठन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर विकलांगों व बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की है। विकलांगजनों को रोजगार व शिक्षा व अन्य विभागों द्वारा आ रही समस्याओं को रखते हुए विकलांगजनों को डूडा विभाग के माध्यम से रोजगार के लिए लोन, विकलांगों के लिए मकान व शौचालय से सम्बन्धित समस्याएं रखी गई तथा मांग की गई कि जिला प्रशासन शिक्षा व रोजगार के लिए भूखण्ड उपलब्ध कराया जाए जिससे विकलांगों को एक ही छत के नीचे रोजगार व शिक्षा प्रदान की जा सके। जिला प्रशासन से मांग की गई कि गंभीरतम विकलांगों को स्वचालित वाहन उपलब्ध कराये जाए जिससे उनकी शिक्षा व जीवन के अधिकार को पाने में कोई परेशानी ना हो। ज्ञापन देने वालों में वीपी सिंह, सुरेश चन्द्र, राजकुमार, राजेश प्रताप, श्याम सिंह, विकास, दीपक, रामकिशन, संदीप, मुवीन, संजय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login