आरोपी पुलिस हिरासत में
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव हसनपुर में पड़ौसी युवक ने विकलांग किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मामले की जानकारी होने पर परिजनों की तहरीर पर इलाका पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए भेज आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नौहझील के गांव हसनपुर निवासी श्याम के परिजन खेत पर अपने काम से गए हुए थे। इस दौरान उसकी 14 वर्षीय विकलांग पुत्री निशा (पिता-पुत्री के नाम काल्पनिक) घर पर अकेली थी, इसी दौरान पड़ौसी ओंकार पुत्र साहब सिंह घर में घुस आया तथा किसी काम के बहाने से उसे बंगल में ही स्थित अपने घर में ले गया, ओंकार के घर में भी उस समय कोई नहीं था। आंेकार ने निशा के मुंह में कपड़ा ठूस दिया और उसके साथ जबरन दुराचार कर डाला। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। घर पहुंच पीड़िता ने परिजनों को अपने साथ हुए हादसे की जानकारी दी। तो परिजनों ने थाना नौहझील पहुंच आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दे गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने किशोरी की हालत देख उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा गांव में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।





